{"_id":"6a8616524206fa9aaf0db2b1","slug":"road-dug-up-to-install-pole-water-supply-to-1700-homes-disrupted-hathras-news-c-64-1-sali1007-103373-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पोल लगाने को खोदी सड़क, 1700 घरों की पानी सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पोल लगाने को खोदी सड़क, 1700 घरों की पानी सप्लाई ठप
Thu, 20 Aug 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
मुरसान के बाजार में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की जांच करते नगर पंचायत कर्मी। संवाद
- फोटो : Samvad
बड़े बाजार में बिजली का पोल लगाने के लिए हुई खुदाई का खामियाजा अब करीब 1700 घरों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर ट्रैक्टर मशीन से खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी नगर पंचायत की पानी की पाइपलाइन टूट गई। पाइपलाइन फटते ही सड़क पर पानी बहने लगा और कस्बे के बड़े हिस्से की जलापूर्ति ठप हो गई। देर तक पानी सड़क पर बहता रहा। सूचना मिलने पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कराया।
मुरसान में बुधवार को विद्युत विभाग के ठेकेदार की ओर से पुराने बिजली के पोल बदलने का काम किया जा रहा था। बड़े बाजार में नया पोल लगाने के लिए ट्रैक्टर मशीन से जमीन खोदी जा रही थी। इसी दौरान मशीन की चपेट में आकर नगर पंचायत की पानी की पाइपलाइन टूट गई।
बिना अनुमति खुदाई का आरोप
पाइपलाइन टूटने के बाद काफी देर तक पानी सड़क पर बहता रहा। इसकी सूचना नगर पंचायत को मिली तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत की टीम ने खुदाई में इस्तेमाल हो रहे ठेकेदार के ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और पाइपलाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत की अनुमति के बिना सड़क की खुदाई की जा रही थी। जिस स्थान पर खुदाई की गई, वहां नगर पंचायत की पानी की पाइपलाइन बिछी हुई थी। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और पाइपलाइन की मरम्मत के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
1700 घरों में पानी का संकट
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद करीब 1700 घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। नगर पंचायत के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने में जुटे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। एक ओर बिजली के पुराने पोल बदलने का काम किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन टूटने से कस्बे के लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। अब लोगों को जलापूर्ति बहाल होने का इंतजार है।