{"_id":"666733ea183ddc5fe30bdbc0","slug":"rickshaw-puller-on-hunger-strike-to-get-rid-of-illegal-occupation-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: अवैध कब्जे की मुक्ति के लिए अनशन पर बैठा रिक्शा चालक, सीएम से कर चुका है शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: अवैध कब्जे की मुक्ति के लिए अनशन पर बैठा रिक्शा चालक, सीएम से कर चुका है शिकायत
Mon, 10 Jun 2024 10:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:42 PM IST
सार
इमरान ने अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका कर्मियों, एक सभासद सहित कब्जा करने वाले कई लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि सभी अपराधी किस्म के लोग एक राय होकर 800 वर्ग गज जमीन पर कब्जा किए हुए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका में अनशन पर बैठा रिक्शा चालक इमरान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के मोहल्ला सिकंदर तकिया निवासी रिक्शा चालक इमरान अवैध कब्जा को मुक्त कराने के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इमरान एक साल पहले भी पालिका परिसर में कई दिन तक अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन
इमरान ने अवैध कब्जे को लेकर नगर पालिका कर्मियों, एक सभासद सहित कब्जा करने वाले कई लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि सभी अपराधी किस्म के लोग एक राय होकर 800 वर्ग गज जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। इमरान का कहना है कि वे 10 जून से पहले कई अधिकारियों को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण वह मजबूरन आमरण अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन