{"_id":"661417df64ce521de80ba439","slug":"relationship-with-beauty-parlor-operator-on-the-pretext-of-marriage-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्यार, अब शादी से इंकार: ब्यूटी पार्लर संचालिका से बनाए दो साल तक संबंध, रह रहा अन्य युवती संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्यार, अब शादी से इंकार: ब्यूटी पार्लर संचालिका से बनाए दो साल तक संबंध, रह रहा अन्य युवती संग
Mon, 08 Apr 2024 09:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 09:44 PM IST
सार
दो साल पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती के एक कपड़ा व्यापारी के बेटे से मुलाकात हुई। पहले दोनों में मित्रता हुई। देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर वह दो साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। अब युवक के दिल्ली निवासी युवती से प्रेम संबंध हो गए हैं, इसलिए अब वह उसके साथ रहता है।
विज्ञापन
युवती
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कपड़ा व्यापारी के बेटे पर ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने और गहने हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 8 अप्रैल को आरोपी युवक के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोप है दो साल पहले एक कपड़ा व्यापारी के बेटे से उसकी मुलाकात हुई। पहले दोनों में मित्रता हुई। देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक का कहना था कि वह उससे शादी करेगा। शादी का झांसा देकर वह दो साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस दौरान युवक ने होटल खोलने के लिए उससे लाखों रुपये कीमत के जेवरात भी ले लिए, लेकिन अब युवक के दिल्ली निवासी युवती से प्रेम संबंध हो गए हैं, इसलिए अब वह उसके साथ रहता है।
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया कि युवक अब उस से शादी न करके दिल्ली वाली युवती के साथ शादी करने की बात कहता है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक उससे उधार लिए गए पैसे और गहने भी वापस नहीं कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में कोतवाली सदर पुलिस से शिकायत की तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस व एक भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि वह उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।