फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Raised in million two hundred thousand Fair Mr. Dauji chef contract

एक करोड़ दो लाख में उठा मेला श्री दाऊजी महाराज का ठेका

Thu, 08 Aug 2019 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Raised in million two hundred thousand Fair Mr. Dauji chef contract
एक करोड़ दो लाख में उठा मेला श्रीदाऊजी महाराज का ठेका
विज्ञापन

प्रशासन की काफी कसरत के बाद उठ सका ठेका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को ठेके की कार्रवाई पूरी की गई है। जिला प्रशासन ने 1 करोड़ 2 लाख रुपये में मेला श्रीदाऊजी महाराज का ठेका उठाया है। यह ठेका हाथरस के रहने वाले राकेश सक्सेना ने अंतिम बोली लगाकर लिया।
मेला श्रीदाऊजी महाराज के ठेके उठाने की कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की ओर दो दिन ठेके उठाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन पिछले मेले के ठेके की धनराशि के ऊपर धनराशि न जा पाने के कारण ठेका का उठान नहीं हो सका था। पिछले दो दिनों में ठेके की बोली 78 लाख तक ही पहुंच सकी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फिर से एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह और मेला लिपिक रवि शर्मा की देखरेख में ठेके की कार्रवाई शुरू हुई। तीन ठेकेदारों ने इस ठेके के उठान की प्रकिया में भाग लिया गया। आखिरी बोली एक करोड़ दो लाख रुपये की हाथरस के रहने वाले राकेश सक्सेना ने लगाई। ठेके की अंतिम बोली लगने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब जिला प्रशासन की ओर से ठेके की कार्रवाई पूरी होने के बाद मेला परिसर की साफ-सफाई, कार्यक्रमों के संयोजक फाइनल करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed