फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Queue formed at railway reservation centers as soon as rules changed

Hathras News: आरक्षण के नियमों में बदलाव, रेल आरक्षण केंद्रों पर लगी कतार

Sat, 19 Oct 2024 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 19 Oct 2024 02:56 AM IST
सार

रेलवे की ओर से आरक्षण कराए जाने की अवधि को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। इसके लिए एक नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद 120 दिन की जगह मात्र 60 दिन की अवधि के ही आरक्षण कराए जा सकेंगे, जबकि 31 अक्तूबर तक कराए गए आरक्षण जस के तस रहेंगे।

विज्ञापन
Queue formed at railway reservation centers as soon as rules changed
हाथरस सिटी स्टेशन पर आरक्षण कराने पहुंचे यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे की ओर से आरक्षण के नियमों में बदलाव का असर शहर के रेल आरक्षण केंद्र पर भी दिखाई दिया। चार महीने के आरक्षण कराए जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री हाथरस सिटी और हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यात्रियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण करा लिए।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से आरक्षण कराए जाने की अवधि को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। इसके लिए एक नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद 120 दिन की जगह मात्र 60 दिन की अवधि के ही आरक्षण कराए जा सकेंगे, जबकि 31 अक्तूबर तक कराए गए आरक्षण जस के तस रहेंगे। ऐसे में जनवरी और फरवरी माह में आरक्षण कराने वालों ने अब तेजी से आरक्षण कराना शुरू कर दिया है, क्योंकि 31 अक्तूबर के बाद उनको यह सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन


नए नियमों के तहत खुलने वाले आरक्षण में उन्हें कन्फर्म टिकट न मिलने का डर है। ऐसे मेें हाथरस सिटी स्टेशन पर शुक्रवार को औसत से करीब 20 आरक्षण अधिक कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रतिदिन वितरित होने वाले फॉर्म का आंकड़ा 95 तक पहुंच गया, जबकि हाथरस किला स्टेशन पर औसत से करीब 10 आरक्षण अधिक हुए। यहां कुल 40 फॉर्म वितरित किए गए। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी आरक्षण कराने वालों का आंकड़ा बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed