{"_id":"6a6128d2c03df8c7eb0aaa80","slug":"power-supply-to-50-villages-remained-disrupted-for-four-and-a-half-hours-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102344-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: साढ़े चार घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: साढ़े चार घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली
Thu, 23 Jul 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
33 केवी विद्युत लाइन में बुधवार की सुबह तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों और नगर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
एदलपुर और पिपरामई विद्युत उपकेंद्रों को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में इंसुलेटर पंक्चर होने से फॉल्ट हो गया।
इसके चलते मरघट रोड स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से संचालित टाउन वन, कजरौठी, टीकैत, आगरा साइड कोल्ड और हाथरस साइड कोल्ड फीडरों की आपूर्ति सुबह करीब 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक प्रभावित रही।
इससे करीब 50 गांव-मजरों के अलावा जवाहर बाजार, निरंजन बाजार, तहसील, थाना परिसर, त्यागी कॉलोनी, सुभाष गली, मुकेरखाना और मोहल्ला व्यापारियान में बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
सूचना पर विद्युत निगम की टीम ने फॉल्ट ठीक कर दोपहर ढाई बजे आपूर्ति बहाल कर दी। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि सभी प्रभावित फीडरों पर क्रमवार आपूर्ति सुचारु कर दी गई। संवाद