फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   post office provided money in village

आपका खाता आधार से लिंक है तो डाकघर भी देगा गांव में ही पैसा

Mon, 06 Apr 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
post office provided money in village
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
विज्ञापन

यदि आपका बैंक खाते से आधार लिंक है तो आप निकट के डाकघर से पैसे की निकासी कर सकते हैं। साथ ही यदि आपका पोस्टल बैंक में खाता है तो टोल फ्री नंबर की मदद से आपको घर बैठे दस हजार रुपये तक की नकदी मिलेगी। डाक विभाग लॉकडाउन के बीच उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
हाथरस शहर के मुख्य डाकघर में बनी पोस्टल बैँक में करीब 33 हजार लोगों के खाते हैं। पोस्टल बैंक में खाता खुलने के साथ उपभोक्ता को एक एटीएम जैसा कार्ड दिया गया है। उस पर टोल फ्री नंबर 155299 अंकित है। उपभोक्ता कॉल कर अपना पूरा पता व ब्योरा बताएंगे। उसी के आधार पर पोस्टमैन घर जाएगा। पोस्टमैन उपभोक्ता को सैनिटाइज करने के बाद उपभोक्ता को उसकी जरूरत के अनुसार नकदी उपलब्ध कराएगा। सभी पोस्टमैन को एक मशीन दी गई है, जिस पर अंगूठा लगाने के साथ राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

नजदीकी डाकघर से ले सकते हैं पैसा
इन दिनों केंद्र सरकार ने जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, मनरेगा आदि का पैसा लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया गया है। यदि इन लाभार्थियों आधार खाते से लिंक हैं तो वह निकट के डाकघर में जाकर मशीन पर अंगूठा लगाकर राशि हासिल कर सकते हैं। इसका उपभोक्ता से डाक विभाग कोई चार्ज नहीं लेगा। ग्रामीणों को पैसे निकालने के लिए शहर भी नहीं आना पड़ेगा और बैंकों में भी भीड़ का दवाब कम होगा। खास बात यह है कि आधार लिंक होने पर सभी उपभोक्ता निकट के डाकघर से राशि ले सकते हैं। इस मामले में पोस्टल बैंक मैनेजर अंकुर जैन का कहना है कि जिन व्यक्तियों का पोस्टल बैंक में खाता है। वह घर बैठे दस हजार रुपये का भुगतान पा सकते हैं। सरकार द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को राशि ट्रंासफर की गई है। यदि उनका आधार खाते से लिंक है तो वह निकट के डाकघर से भी लेनदेन कर सकते हैं। इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed