{"_id":"6075e6868ebc3e8d1772364e","slug":"polling-parties-will-leave-for-booths-from-mandi-committee-today-sadabad-news-ali261040183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मंडी समिति से बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मंडी समिति से बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
एआरओ और लेखपालों के साथ बैठक करते एसडीएम और आरओ।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विकास खंड कार्यालय सादाबाद के सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को सभी एआरओ व लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में पोलिंग पार्टी की रवानगी को लेकर अन्य कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां आगरा रोड स्थित मंडी समिति से 8 बजे से रवाना होंगी। काउंटरों पर से मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री वितरित की जाएगी।
एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को समय पर पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि मतदान सामग्री के अतिरिक्त इस बार कोरोना से बचाव के लिए किट भी दी जा रही है, जिसमें हैंड सैनिटाइजर, ग्लब्स, मास्क आदि होंगे। खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने सभी काउंटरों पर सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ में लगे लेखपाल व अन्य कर्मचारियों की जानकारी दी।
उन्होंने सामंजस्य बनाते हुए पोलिंग पार्टियों की रवानगी तक सजगता से कार्य को अंजाम देने की बात कही। सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को रवानगी स्थल मंडी समिति पर 6 बजे पहुंचने और काउंटर को संभालने के निर्देश दिए। आरओ सुमित कुमार ने मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों से जमा किए जाने वाली मतपेटिका व अन्य सामग्रियों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल, आरके राजपाल सिंह, आरआई देवीशरण के अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएन दैपुरिया, सुबोध पाठक, अरविंद कुमार, अभिषेक कुमार, राम लखन व अन्य कर्मचारी थे।