फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police reached the village of former block chief

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के गांव पहुंची पुलिस, खलबली

Thu, 20 May 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police reached the village of former block chief
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के गांव कानऊ में बृहस्पतिवार को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पांच मई को हुए हंगामे के बारे में जानकारी ली। हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी राजीव यादव का कहना है कि वह गांव में एक मामले की जांच करने आए हैं, न कि दबिश देने। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनसे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
हालांकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह के पति सुमंत किशोर सिंह का कहना है कि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान और उनके बहनोई तेजवीर सिंह सिसौदिया गांव में पुलिस भेजकर उनका उत्पीड़न कराना चाहते हैं। उनका आरोप है कि पूर्व विधायक और उनके बहनोई ने उनके और उनके साथियों के खिलाफ तत्कालीन थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह से साठगांठ कर एससी एसटी एक्ट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

उसके बाद उनको समर्थन देने के लिए उनके घर आए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भगाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भेज दिया। इसका गांव की जनता ने विरोध किया तो फिर उनके व उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान व उनके बहनोई तेजवीर सिंह सिसौदिया पुलिस से मिलकर उनको व उनके समर्थकों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। उनके समर्थकों से कहा जा रहा है कि वह उनका साथ छोड़ दें, वरना उनका नाम भी मुकदमे में शामिल अज्ञात लोगों की सूची में लिखवा दिया जाएगा।
सुमंत किशोर सिंह ने आरोप लगाया कि यह लोग उनके समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किसी न किसी माध्यम से धमकाते हुए बंधक बना रहे हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन आंखें बंद करके पूरी तरह से मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके मेरे साथ जो ज्यादती व बदसलूकी हुई है, वह समूचे हाथरस के अलावा अलीगढ़ और एटा जिले की जनता से छिपी नहीं है।
यह ज्यादती लोकतंत्र की हत्या का जीता जागता उदाहरण है। यह लोग उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव नहीं लड़ने दे रहे। जब से उन्होंने पूर्व विधायक व उनके बहनोई के कारनामों की चर्चा मीडिया के सामने की है, तब से वह उनसे दुश्मनी मानते हुए ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। पुलिस भी एक राजनीतिक पार्टी की भूमिका अदा करते हुए उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है।

स्तर और तुच्छ मानसिकता के लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। मैं इसका क्या जवाब दूं। चुनाव में उनको इसका जवाब मिल जाएगा। - यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed