फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police buried the dead body of a Hindu youth as a Muslim

UP: पुलिस ने हिंदू युवक को मुस्लिम समझ दफनाया, परिजनों ने कब्र से निकालने की मांग की, खाकी ने बताई दूसरी कहानी

Thu, 29 Feb 2024 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 10:28 PM IST
सार

असम के रहने वाले एक युवक को हाथरस पुलिस ने मुस्लिम समझ कर दफना दिया। वह हिंदू निकला। मृतक युवक के परिजन कब्र से शव को निकाल कर देने की मांग करने लगे, ताकि उसका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जा सके।

विज्ञापन
Police buried the dead body of a Hindu youth as a Muslim
मृतक युवक अमिता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करीब एक सप्ताह पहले हाथरस के गांव खेरिया में मिले जिस शव को पुलिस ने मुस्लिम युवक का नाम दफनाया था, वह हिंदू युवक का निकला। परिजनों ने फोटो के आधार पर उसकी पहचान की और शहर के मुरसान गेट स्थित कब्रिस्तान पर पहुंच गए। ये अंत्येष्टि के लिए शव को कब्र से निकलवाने की मांग करने लगे। सूचना पर दोनों समुदाय के लोग वहां पहुंच गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


विगत 23 फरवरी को क्षेत्र के गांव खेरिया में करब के झुंड में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया था। अब बृहस्पतिवार शाम तो लावनी जिला ओजई असोम के रहने वाले मुन्ना और उसके भाई अमित पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस शव को पुलिस ने दफनाया है, वह उनका भाई अमिता (40) पुत्र रामविलास था और हम हिंदू हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर किसी ने उनको उनके भाई का फोटो दिखाया था इसलिए भाई को खोजते हुए यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने शव कब्र से निकलवाकर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंत्येष्टि करने के शव कब्र से निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन

पुलिस का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई थी खतना करने की बात
पुलिस का कहना है कि खेरिया गांव के प्रधान सर्वेश कुमार ने सूचना दी थी कि दो-तीन दिन से एक युवक इधर-उधर घूम रहा था, अब उसका शव लाइन पार एक चकरोड पर करब के झुंड में पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में 72 घंटे तक पहचान के लिए रखवा दिया था। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खतना होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसके शव को एक सामाजिक संगठन की मदद से दफना दिया था। अब उसके परिजना आ गए हैं तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदूवादी नेता

ट्रेन से दिल्ली जा रहा था मरने वाला युवक
मुन्ना और अमित ने बताया कि उनका भाई अमिता गत 18 फरवरी दिल्ली अपनी पत्नी को लेने के लिए अलीपुर से ट्रेन में सवार हुआ था।  20 फरवरी तक उनकी भाई से मोबाइल फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से संपर्क नहीं हुआ और मोबाइल फोन बंद आ रहा था। पहले स्टेशन पर जानकारी हुई और उसके बाद 29 फरवरी की शाम को कोतवाली सहपऊ पहुंचे। तब उनके भाई के बारे में पता चला। अब वह खेरिया गांव में कैसे पहुंचे इसका पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed