फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   players who went to the Olympics

हाथरस : ओलंपिक मे गए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेगा भाजयुमो

Sun, 25 Jul 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
players who went to the Olympics
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते भाजयुमो के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम के निर्देशानुसार मोर्चा 23 जुलाई से चेयर फॉर इंडिया बी लिंक एन ऑलोपियंन अभियान शुरू करेगा। 123 एथलीट, टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधि दल है। खेल उन सब प्रभावशाली क्षेत्रों में से एक हैं, जो युवाओं को प्रेरित और देश को गौरवान्वित कर सकता है।
जिला कार्यालय पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ओलंपिक एथलीटों का चेयर फॉर इंडिया नाम से एक अद्वितीय अभियान के माध्यम से उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। अभियान के माध्यम से ओलंपिक में जा रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा। उनको शक्ति मिलेगी। देश का प्रत्येक युवा ओलंपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के साथ है। देश के युवाओं को अनुसूचित और एथलीटों की तरह मजबूत होने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह एक चैलेंजिंग अभियान है। भाजयुमो द्वारा एक वेबसाइट भी द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//ष्द्धद्गद्गह्म्4द्बठ्ठस्रद्बड्ड.ड्ढद्भ4द्व.शह्म्द्द तैयार की गई है। अभियान भी ओलंपिक के साथ 23 जुलाई से आठ अगस्त तक 16 दिन चलेगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्रार्थना पढ़ना, लिखना, जल्दी उठना, इनमें से कम से कम एक चुनौती स्वीकार करनी होगी। एक प्रतिभागी एक से अधिक चुनौती भी स्वीकार कर सकते हैं। चुनौती तय करके अपना पंजीकरण वेबसाइट पर कराकर प्रतिभागी बनना होगा। चुनौती के प्रतिदिन के वर्कआउट को प्रतिदिन वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। पंजीकरण 23 जुलाई से आठ अगस्त तक भी करा सकते हैं। पहले जो 10 प्रतिभागी सफलतापूर्वक दैनिक चुनौतियों का प्रदर्शन करके पूरी स्थिति को वेबसाइट पर अपलोड करते हैं, वह भाजयुमो प्तष्टद्धद्गद्गह्म्4ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड मर्चेडाइज प्राप्त करेंगे। उनको वर्चुअल स्वर्ण पदक मिलेगा, इसलिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए 16 दिन की अवधि पूर्ण करने के लिए 23 जुलाई से पूर्व ही पंजीकरण तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में गजेंद्र राना, अरविंद दिवाकर, बबलू गौतम, अमन जैन, विक्रम सिंह जादौन, जितेंद्र वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, रजत अग्रवाल, रवि वार्ष्णेय, अंकुश गौड़, विकास गुप्ता, भानु राघव, प्रेम दीक्षित बादल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed