फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Physicians not found in district hospital patients upset

Hathras News: जिला अस्पताल में नहीं मिले फिजिशियन, मरीज परेशान

Fri, 10 Mar 2023 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 10 Mar 2023 01:54 AM IST
सार

स्वाथ्य विभाग चिकित्सकों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल में एक मात्र फिजिशयन तैनात है। उनकी भी बुधवार को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी थी। बृहस्पतिवार को उनका अवकाश था। परिणामस्वरूप ओपीडी में कोई फिजिशयन नहीं था।

विज्ञापन
Physicians not found in district hospital patients upset
जिला अस्पताल में लगी हुई मरीजों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी कोई फिजिशियन नहीं था। मरीजों ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ और ईएनटी चिकित्सक ने बुखार, खांसी, जुकाम की दवा दी।

विज्ञापन


स्वाथ्य विभाग चिकित्सकों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल में एक मात्र फिजिशयन तैनात है। उनकी भी बुधवार को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी थी। बृहस्पतिवार को उनका अवकाश था। परिणामस्वरूप ओपीडी में कोई फिजिशयन नहीं था। इससे खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों का कहना है कि उन्हें अन्य चिकित्सकों से अपना उपचार कराना पड़ा। बृहस्पतिवार को करीब 700 मरीज ओपीडी में आए। इसमें से अधिकतर मरीज खांसी, बुखार, जुकाम से पीड़ित थे।
विज्ञापन


कल से बुखार आ रहा है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। यहां कोई फिजिशियन मौजूद नहीं है। मजबूरन ईएनटी चिकित्सक से उपचार कराना पड़ रहा है। - रमेश, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम बदलने से बुखार की चपेट में आ गया हूं। उपचार के लाए जिला अस्पताल आया हूं। यहां कोई फिजिशियन ही मौजूद नहीं है। - निशांत, मरीज
जुकाम और खांसी हो रही है। जिला अस्पताल आया हूं। यहां कोई फिजिशियन ही उपलब्ध नहीं है। अन्य चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ रहा है। - मनीष, मरीज
जिला अस्पताल में सिर्फ एक फिजिशियन की ही तैनाती है। उनकी बुधवार की नाइट ड्यूटी थी। इसलिए बृहस्पतिवार को उनका अवकाश था। - डॉ.सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed