फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pathology lab operator, his wife and daughters assault, robbery

पैथोलॉजी लैब संचालक, उसकी पत्नी व बेटियों से की मारपीट, लूट का आरोप

Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pathology lab operator, his wife and daughters assault, robbery
पैथोलॉजी लैब संचालक, उसकी पत्नी व बेटियों से की मारपीट, लूट का आरोप
विज्ञापन

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर बाइक छोड़कर मौके से भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर हतीसा के निकट एक पैथोलॉजी लैब संचालक और उसकी पत्नी व बेटियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि इन युवकों ने उनके साथ लूटपाट भी की। घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस को देखकर हमलावर पहले से ही अपनी बाइकें छोड़कर भाग गए।
निकटवर्ती गांव हतीसा निवासी शीलेंद्र की लाड़पुर में पैथोलॉजी लैब है। शुक्रवार की रात्रि साढ़े 8 बजे के लगभग जब वह अपनी पत्नी सरोज व दो बेटियों के साथ अपने गांव जा रहे थे तो रास्ते में हतीसा फाटक के निकट कुछ युवक आ गए। इन युवकों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शीलेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो इन लोगों ने वहां मारपीट की। आरोप है कि इन हमलावरों ने उनकी पत्नी आदि ने जेवरात आदि लूट लिए। इसकी सूचना शीलेंद्र ने पुलिस को दे दी। कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। इसी दौरान हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस इसे मारपीट का मामला बता रही है और हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed