संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी धारू में 500 वर्ग गज में 16 लाख रुपये की लागत से नया पंचायत भवन बनेगा। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने सोमवार को इसका भूमि पूजन किया।
विधायक ने बताया कि ग्राम सभा के गांव में पंचायतघर की लागत 16 लाख रुपये आएगी। इसमें दस लाख रुपये का काम मनरेगा के तहत होगा तथा जबकि बाकी का खर्चा ग्राम पंचायत निधि से किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गांव में पंचायतघरों का निर्माण किया जाएगा। जो पंचायतघर जीर्ण शीर्ण हो गए हैं उनकी मरम्मत की जा रही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि एक वर्ष में पंचायतघर बन कर तैयार हो जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान नीतू कुमारी, सुमित कुमार, सचेंद्र कुमार, सचिन ठाकुर, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, महेश चंद्र, बहोरन सिंह, सुरेश लम्बरदार, गोपाल ठाकुर, रतन सिंह, रमेश चंद्र, प्रमोद सेंगर आदि थे।