{"_id":"60a5526d8ebc3e25fd715dd9","slug":"oxygen-generator-started-in-hospital-hathras-news-ali2634755112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्पिटल में हुई ऑक्सीजन जेनरेटर की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्पिटल में हुई ऑक्सीजन जेनरेटर की शुरुआत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रेम रघु हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जिलाधिकारी रमेश रंजन की प्रेरणा से ऑक्सीजन जेनरेटर की स्थापना की गई। इसका शुभारंभ एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने किया। हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि यह ऑक्सीजन जेनरेटर बहुत उपयोगी व महत्वपूर्ण है।
यह एक मिनट में 45 लीटर ऑक्सीजन जेनरेट करता है। इसके साथ एक सिलिंडर भी लगाया जाता है, जिससे पावर सप्लाई बंद होने पर ऑक्सीजन सिलिंडर से स्वत: ही ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाती है और गंभीर मरीजों को कोई परेशानी नहीं होती। एसडीएम ने बताया कि इस प्लांट का इस समय बहुत महत्व है।
उन्होंने हाथरस के सभी हॉस्पिटल संचालकों से भी आग्रह किया है कि वह नई तकनीकि और एडवांस चिकित्सा की सुविधाओं में वृद्धि करें, जिससे यहां के मरीजों को आपातकालीन उपचार मिल सके। संस्था के प्रबंधक डॉ. पीपी सिंह ने एसडीएम द्वारा कोविड-19 में किए गए सराहनीय कार्य व कोविड अस्पतालों को हरसंभव सहयोग करने के लिए बुके भेंटकर सम्मानित किया।