फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   opposition held farmer proteste

विपक्षी दलों ने भड़काकर दिल्ली में बैठाया है किसानों को : नीरज

Thu, 21 Jan 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
opposition held farmer proteste
कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

गांव गोविंदपुर में क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक चौधरी विशंभर सिंह की 20वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लेकर उनके समाधि स्थल पर आयोजित हवन में आहुतियां दीं। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ने भी इसमें सहभागिता की।
बीएम इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नीरज सिंह ने कहा कि विशंभर सिंह इस धरती के मानस पुत्र थे। इतने वर्ष बाद भी आप सबकी इतनी अधिक संख्या में यहां मौजूदगी इसका प्रमाण है। विशंभर सिंह प्रधान और ब्लॉक प्रमुख से लेकर क्षेत्र के विधायक रहे। 20 साल पहले उनके पिता राजनाथ सिंह भी चौ. विशंभर सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर पंजाब और हरियाणा के किसानों को कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने भड़काया और किसानों को दिल्ली पर लाकर बैठाया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी हैं, तब तक कोई भी किसान की एक इंच जमीन नहीं छीन सकता। कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटा हैै और किसानों के साथ हमेशा छल किया है। पूरे देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसमें पार्टी के पोस्टर चिपकाने वाला कार्यकर्ता भी आज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पिता ने हमेशा ही अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है और उनकी पहचान किसान नेता की है। अटल जी की सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए किसानों द्वारा खेती के लिए लिए जाने वाले ऋण की ब्याज को घटाकर सात फीसदी तक कर दिया था और किसान हित में किसान क्रेडिट कार्ड और किसान कॉल सेंटर की भी शुरुआत की थी।

सभा को सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना, प्रीती चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य ने की और संचालन डॉ. देवचंद्र गौड़ ने किया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक स्व. विशंभर सिंह के पुत्र सुभाष चौधरी, पौत्र अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, डॉ. अविन शर्मा, प्रधान हंबीर सिंह, ओमवीर सिंह, विजयपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, गिर्राज सिंह, हरभजन सिंह, गोलू प्रधान, मथुुरा प्रसाद गौतम, राऱ्जू प्रधान, मोहन सिंह चाहर, पृथ्वी सिंह प्रधान, बंटी चौधरी, राकेश शर्मा, श्यामवीर सिंह, सुरेश जूरैल प्रधान, भूरा पहलवान, कुसुम मदनावत, गोपाल सिंह प्रधान, होरीलाल प्रधान, अनूप चौधरी, गिरीश दिवाकर, सत्यपाल मदनावत, रूपन नंबरदार आदि थे।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे का स्वागत करते भाजपा नेता।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे का स्वागत करते भाजपा नेता।- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed