फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One young man died due to electric shock, another falling from the roof

Hathras News: एक युवक की करंट से, दूसरे की छत से गिरकर मौत

Sat, 29 Jun 2024 10:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 10:56 PM IST
सार

भुर्रका निवासी अनिल शाम चार बजे घर से घेर की तरफ पैदल जा रहा था। घर से निकलते ही बाहर लगे सीमेंट के खंभे से बंधे अर्थ के तार से उसका हाथ स्पर्श हो गया। इस खंभे से 11 हजार वोल्टेज की लाइन निकल रही है। तेज करंट से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
One young man died due to electric shock, another falling from the roof
मृतक अनिल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुर्रका में बिजली दो युवकों के लिए जानलेवा बन गई। एक युवक की करंट से जान चली गई, जबकि दूसरा बिजली कड़कने की आवाज से घबराकर छत से नीचे जा गिरा और उसकी भी मौत हो गई। दो दिन में दो युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


गांव भुर्रका निवासी अनिल (23) पुत्र अजब सिंह 29 जून की शाम चार बजे घर से घेर की तरफ पैदल जा रहा था। घर से निकलते ही बाहर लगे सीमेंट के खंभे से बंधे अर्थ के तार से उसका हाथ स्पर्श हो गया। इस खंभे से 11 हजार वोल्टेज की लाइन निकल रही है। तेज करंट से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


28 जून की रात को गांव निवासी 23 वर्षीय युवक रामप्रवेश छत पर सो रहा था। आधी रात को बिजली कड़कने की आवाज सुनकर वह घबराकर नीचे जाने के लिए उठा, लेकिन वह छत से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed