Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Govardhan Puja Annakoot Bhog Today

हाथरस: आज होगी गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का लगेगा भोग, यहां देखें शाम को मुहूर्त का समय

Tue, 10 Nov 2026 10:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

ब्रज की देहरी होने के कारण हाथरस में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। घर-घर में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाएंगी। शाम को परिवार के लोग सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज का पूजन और उनकी परिक्रमा करेंगे।

विज्ञापन
Govardhan Puja Annakoot Bhog Today
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिथियों के उलटफेर के चलते हाथरस जिलेभर में गोवर्धन पूजा का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने सोमवार को गोवर्धन पूजा की तो अधिकांश लोग मंगलवार को पूजा करेंगे। हाथरस श्रीकृष्ण गोशाला में मेला लगेगा। यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


ब्रज की देहरी होने के कारण हाथरस में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। घर-घर में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाएंगी। शाम को परिवार के लोग सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज का पूजन और उनकी परिक्रमा करेंगे। सुबह घर-घर में अन्नकूट प्रसादी के रूप में कढ़ी, भात, पकोड़े, पंचमेल की सब्जी, साबुत मूंग व अन्य व्यंजनों से गोवर्धन महाराज का भोग लगाया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग गोवर्धन परिक्रमा करने भी जाएंगे।
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त

  • प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 6:40 बजे से सुबह 8:50 बजे 
  • सायं काल मुहूर्त: शाम 5:30 बजे से शाम 5:56 बजे तक
Trending Videos

पांच हजार भक्तों के लिए तैयार हो रही प्रसादी
शहर की प्रमुख श्रीकृष्ण गोशाला में गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां गोवर्धन महाराज की विशाल प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन और परिक्रमा की जाएगी। गोशाला प्रबंधन की तरफ से करीब पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट प्रसादी तैयार कराई जा रही है। इसके लिए मालपुआ, पूड़ी, विशेष कढ़ी और विविध सब्जियों से युक्त अन्नकूट प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को यह प्रसाद वितरित किया जाएगा। सोमवार को यहां छप्पन भोग लगाया गया। देर शाम तक यहां दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

विधायक ने गोशाला में की गोवर्धन पूजा
सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने सोमवार को महामई सलामतनगर स्थित गोशाला में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। उन्होंने गोमाता और नंदी की पूजा-अर्चना कर गुड़ का प्रसाद खिलाया। विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोमाता का विशेष महत्व है। गोसेवा और संरक्षण हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, प्रशासक सत्यप्रकाश यादव, मीरा माहेश्वरी, लोकेश, कमलनयन वार्ष्णेय, किशनवीर यादव, विकाश पुंढीर, विकास यादव, संतोष पोरुष आदि मौजूद रहे। 

अन्नकूट प्रसाद किया वितरित
सिकन्दराराऊ नगर के मोहल्ला बगिया बारहसैनी में सोमवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में मनीष कुमार, शिव मौसा, बृजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, चंद्रेश वार्ष्णेय, कृष्णगोपाल वार्ष्णेय, योगेश नगरिया, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed