फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Old man died due to drinking acid

Hathras News: बेटों से अलग रहता था पिता, लकवे से पैर हो गए थे खराब, तेजाब पीने से हुई बुजुर्ग की मौत

Sun, 17 Dec 2023 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 09:51 PM IST
सार

हाथरस के नाई के नगला में बुजुर्ग मेहनत मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। वह अपने बेटों से अलग घर में रहता था। उसने तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Old man died due to drinking acid
थाना काेतवाली सदर हाथरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला में बुजुर्ग ने तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला निवासी 55 वर्षीय राजकुमार पुत्र कैलाश चंद्र के मेहनत मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। वह अपने बेटों से अलग घर में रहता था। 17 दिसंबर की सुबह उसने तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. गोपाल वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में अस्पताल आया था। उसके साथ के लोगों ने के अनुसार उसने तेजाब पी लिया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लकवा से पैर खराब होने के बाद से था परेशान
मृतक राजकुमार के मोहल्ले के लोगों के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व राजकुमार को फालेज हो गया था। जिससे उसका पैर खराब हो गया था। तभी से वह काफी परेशान था। उनके अनुसार इसी बात से तंग आकर राजकुमार ने तेजाब पी लिया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के बेटे ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। 

एक व्यक्ति के तेजाब पीने की सूचना जिला अस्पताल से प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। हो सकता है कि उसने शराब के धोखे में तेजाब जैसी कोई वस्तु पी ली हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। -  सुरेंद्र सिंह, सीओ सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed