{"_id":"5d4f0eb68ebc3e6d0b74e3f7","slug":"now-construction-of-overbridge-at-pond-intersection-will-accelerate-hathras-news-ali2106835117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी
एक महीने के अंदर होगा आगरा-अलीगढ़ रोड की साइडों पर पाइलिंग का काम पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ रोड के दोनों साइडों पर पाइलिंग का काम अब अंतिम चरण में चल रहा है। उसके बाद पिलर निर्माण की कार्य योजना में रेलवे अधिकारी जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहरवासियों को जाम के झाम से राहत दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अलीगढ़ रोड पर छह पाइलिंग और आगरा रोड पर दस पाइलिंग यानि 16 पाइपें अंदर बोरिंग कर चुकी हैं।
अभी 12 पाइलिंग का काम होना बाकी है, लेकिन इस पाइलिंग के काम में बिजली लाइनें दिक्कतें खड़ी कर रही हैं। यदि बिजली लाइनें जल्द शिफ्ट हो जाएं तो एक माह के अंदर रेलवे बोरिंग का काम पूरा कर देगी। उसके बाद पिलर निर्माण की शुरुआत होगी। बिजली अधिकारी एमडी ऑफिस से टेंडर प्रक्रिया होने का इंतजार कर रहे हैं। टेंडर होने के बाद लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू होने की बात कह रहे हैं।