फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nagar kirtan procession taken out on Guru Gobind Singh Prakashotsav

Hathras: गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन जुलूस, बोले सो निहाल, सतश्री अकाल से गूंजा शहर

Tue, 30 Jan 2024 08:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 08:22 PM IST
सार

हाथरस स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब से नगर कीर्तन निकला। इससे पहले गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास की। कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सिंहासन को फूलमालाओं से सजाया गया और इस पर गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। नगर कीर्तन में पंच प्यारों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। गतका पार्टियों ने लाठी और तलवार से करतब दिखाए। फौजी बैंड के करतबों ने सबका ध्यान खींचा। निहंग सिंध के जत्थों के करतब भी दर्शनीय रहे। 

विज्ञापन
Nagar kirtan procession taken out on Guru Gobind Singh Prakashotsav
नगर कीर्तन के दौरान सीने पर बर्फ की सिल्ली रखकर तोड़ते संगत के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सरवंश दानी धर्म रक्षक सहिब श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के 357वें प्रकाशोत्सव पर 30 जनवरी को नगर कीर्तन जुलूस निकाला गया। जुलूस में कई जगहों से आई सिख संगत ने शबद-कीर्तन किया। गतका पार्टियों ने रोमांचक करतब दिखाए। पंच प्यारों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर नगला कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कई जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरा शहर बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंजता रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब से नगर कीर्तन की शुरुआत सुबह से हुई। इससे पूर्व अतिथियों ने गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास की। मुख्य रूप से सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, समाजसेवी तजवंत कालरा, पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू की अहम उपस्थिति रही। इससे पहले कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सिंहासन को फूलमालाओं से सजाया गया और इस पर गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गरूगोविन्द सिंह प्राकाशोत्सव पर निकाते गए नगर कीर्तन के दौरान  रथ में सजाकर रखे गए ग्रन्थ साहेब
नगर कीर्तन में पंच प्यारों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। कई जगहों से आई संगत शबद-कीर्तन कर वातावरण को गुरुभक्ति में सराबोर कर रही थीं। गतका पार्टियों ने लाठी और तलवार से करतब दिखाए। फौजी बैंड के करतबों ने सबका ध्यान खींचा। निहंग सिंध के जत्थों के करतब भी दर्शनीय रहे। साथ चल रहे बैंड गुरु महिमा के भजन और गीत प्रसारित कर रहे थे। कई जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। पंजाबी मार्केट स्थित हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज में विशेष झांकी प्रस्तुत की गई।
गरूगोविन्द सिंह प्राकाशोत्सव पर निकाते गए नगर कीर्तन के दौरान   ग्रन्थ साहेब को सरपर रखकर रथ में लेत जाते सीएमओ मंजीत सिंह
नगर कीर्तन पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, पत्थर बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, लक्ष्मी टाकीज, हनुमान चौक, रेलवे क्राॅसिंग, बागला कॉलेज मार्ग होते हुए गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक दरबार पर पहुंचा। गुरु का अटूट लंगर बरता गया। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खालसा सेवा समिति हाथरस की ओर से बाहर से आई संगत को सरोपा और तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

नगर कीर्तन व लंगर में ज्ञानी हरपाल सिंह के अलावा संचालन ज्ञानी मंजीत सिंह व ज्ञानी उत्तम सिंह निहाल ने किया। राजेंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, राजेश सिंह, चंद्रप्रकाश अरोड़ा, विजय भाटिया, मनोहरलाल, गिर्राज सिंह, केपी सिंह, शेर सिंह, नरेंद्र ग्रोवर, लव ग्रोवर, संदीप, करतार सिंह आदि सेवादार रहे। अध्यक्ष तजवंत कालरा की अहम भूमिका रही।
नगर कीर्तन के दौरान  पंच प्यारे बनी किशोरी
इनकी भी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में हरवंश अरोड़ा बल्ले भाई के अलावा प्रबंध कमेटी के प्रबंधक सरदार शैलेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरीश आहूजा, श्याम बग्गा, नवीन सबलोक, सरदार पन्ना सिंह, अरुण कुमार मांटे, हैप्पी अरोड़ा, राजन चड्डा, अविनाश अरोड़ा, संयोजक गुरुदास मल, बसंरलाल अरोड़ा, हरवंश लाल अतरेजा, सरदार ठाकुर सिंह, सरदार शेर सिंह, सरदार सतनाम सिंह, डॉ. जगजीत सिंह, सुभाष अरोड़ा, अनिल गुलाठी, सरदार राजेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह, स्वागतकर्ता प्रमोद सलूजा, रामसरन नरुला, डॉ. अमित साहनी, कीर्ति मेहरा, अश्वनी सूरी, रामू अरोरा, श्याम जी, केशव मलिक, जुगेंद्र सिंह प्रधान, गोपाल दुआ, सरदार सुखदीप सिंह, संरक्षक में गुलशन कुमार सूरी, कृष्ण कुमार, डॉ. रमेश गुलाठी, विनय कपूर, कविश कालरा आदि मौजूद रहे। 
नगर कीर्तन में करतव दिखाते संगत के लोग
विहिप ने किया नगर कीर्तन का स्वागत
प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकाले गए नगर कीर्तन का विश्व हिंदू परिषद ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने पंच प्यारों को माल्यार्पण कर एवं कार्यक्रम के संयोजक तजवंत कालरा एवं समस्त सिख संगत को पीत वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला समरसता प्रमुख महेश वर्मा, जिला सह समरसता प्रमुख मनोज वार्ष्णेय, नगर सहमंत्री दाऊदयाल वर्मा, विभाग पदाधिकारी वीरी सिंह, जिला सह गोरक्षा प्रमुख गौरव अग्रवाल बॉबी, गणेशलाल सूर्यवंशी एवं देवी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
नगर कीर्तन के दौरान  करतव दिखाते संगत के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed