फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   My love kids, lots of love to you mommy

मेरे प्यार बच्चो आपको मम्मी का ढेर सारा प्यारॐ

Mon, 14 Oct 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
My love kids, lots of love to you mommy
‘मेरे प्यारे बच्चों आपको मम्मी का ढेर सारा प्यार’
विज्ञापन

सुसाइड नोट में झलका मां का दर्द, आत्महत्या करने वाली महिला ने अपने बच्चे के लिए अपनी मौत से पहले लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान की करवन नदी के पास रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव ने अपने पीछे कई सवाल छोड़े हैं। शव के पास मिले सुसाइड नोट में महिला ने अपने बच्चे के प्रति प्यार जताते हुए पति को बहुत अच्छा बताया है, लेकिन उस पत्र में यह भी लिखा है कि अब उस घर से दूर रहना, क्योंकि उसकी वजह से तुम अपनी मां से बिछुड़ गए। पुलिस अब अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है।
सोमवार की सुबह मुरसान क्षेत्र की करवन नदी के निकट रेलवे लाइन पर दयालपुर निवासी गीता देवी (40 वर्ष) पत्नी रिपुदमन सिंह का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास ही एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था ‘मेरे प्यारे बच्चों आपको मम्मी का ढेर सारा प्यार, इस लायक तो नहीं हूं, फिर भी मांफी मांग रही हूं। मैं तुम्हारी गुनेहगार हूं, पर मजबूर हूं। वैसे किसी भी चीज की जरूरत हो तो पापा से बोल देना। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन

तुम्हारे तो बहुत अच्छे पापा हैं, सदा उनका कहना मानना और उनको सम्मान देना। शायद मुझसे ही गलती हो गई सो मैं माफी चाहती हूं, फिर भी एक बात कहूंगी, उस घर से दूर रहना, जिसकी वजह से तुम मां से बिछुड़ गए, उनसे कभी कोई वास्ता मत रखना और मन लगे तो घर में रहना, नहीं तो रानी बुआजी के घर चले जाना। पैसा पापा खर्च कर देंगे। कभी गलत रास्ते पर मत चलना। उसके परिणाम गलत ही आते हैं। खूब मन लगाकर पढ़ना। मैं बहुत बुरी हूं, तुम्हें बड़ा करने में असमर्थ रही मुझे माफ करना- आपकी मम्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है, फिर भी पुलिस इस सुसाइड नोट की छानबीन करेगी।
-सत्यप्रकाश, मुरसान एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed