{"_id":"5ede83568ebc3e9030601608","slug":"mosque-and-temple-reopen-sasni-news-ali235662420","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में हुई पूजा, मस्जिदों में अदा की गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में हुई पूजा, मस्जिदों में अदा की गई नमाज
विज्ञापन
मंदिर में पूजा के लिए बैठे श्रद्धालु।
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
अनलॉक-1 में शासन के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्र के धार्मिक स्थल के अलावा होटल, रेस्टोरेंट आदि खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिर मस्जिदों में पूजा अर्चना एवं इबादत की। वहीं दूसरी ओर होटल एवं रेस्टोरेंट में लोगों ने लंच एवं खाने का लुत्फ उठाया। नियमों का पालन कराने को लेकर मंदिर-मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती रही। मंदिर के महंतों ने मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं से शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
दरअसल शासन द्वारा सोमवार से सभी धार्मिक स्थल एवं होटल रेस्टोरेंट खोल दिए है। करीब ढाई माह बाद धार्मिक स्थल एवं होटलों के खुलने से चहल पहल दिखाई दी। इस दौरान होटल संचालकों एवं मंदिर के पुजारियों तथा मस्जिदों के इमामों द्वारा आने जाने वाले लोगों को शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि सामाजिक दूरी के अलावा मास्क एवं सैनिटाइजर कराने के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। क्षेत्र के मंदिर, मां कंकाली मंदिर, बीलेश्वर महादेव मंदिर, पथवारी मंदिर, चिंता हरण महादेव मंदिर, रामलीला मैदान स्थित भोले मंदिर, हनुमान चौकी मंदिर, हाईवे स्थित राधा कृष्ण मंदिर के अलावा, बालाजी रिसोर्ट, गोपाल फूट प्वाइंट जैसी जगहों पर पुलिस निगरानी करती रही।