{"_id":"634daebe2f9409442f742525","slug":"molesting-a-girl-returning-from-school-hathras-news-ali3028788130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: स्कूल से लौट रही छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: स्कूल से लौट रही छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Tue, 18 Oct 2022 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:06 AM IST
सार
छात्रा को आरोपी खींच कर एक खाली प्लाट की तरफ ले जा रहा था। शोर होने पर मोहल्ले के लोग आ गए और युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूल से लौट कर घर जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा को आरोपी खींच कर एक खाली प्लाट की तरफ ले जा रहा था। शोर होने पर मोहल्ले के लोग आ गए और युवक को दबोच लिया। युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी एक इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार की दोपहर कॉलेज से अपने घर लौट रही थी। इसी बीच उसे रास्ते में इगलास रोड स्थित एक गांव निवासी युवक मिला। युवक ने किशोरी को रोक लिया और उसके साथ खींचातानी करते हुए छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक किशोरी को साइड में पड़ी खाली जगह की तरफ खींचने लगा, जिस पर किशोरी ने चीखना शुरू कर दिया। चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को देख आरोपी वहां से भाग गया। घटनास्थल वाली जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और पर किसी के माध्यम से उसका फोन नंबर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी को फोन करके बुलाया गया तो उसने मौके पर आकर अपनी गलती को स्वीकार किया। जिस पर लोगों का पारा चढ़ गया और फिर पुलिस को बुला लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।