{"_id":"6429e0276c6235dffc0caa04","slug":"miscreants-took-away-gold-jewelery-and-cash-hathras-news-c-2-1-83385-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए बदमाश, परिवार के लोग गए थे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए बदमाश, परिवार के लोग गए थे बाहर
Mon, 03 Apr 2023 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:35 AM IST
सार
हरिबंश विहार कॉलोनी में पीयूष कुमार गौतम रहते हैं। वह 31 मार्च को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। दो मार्च को रात्रि 08 बजे जब वह अपने घर पर वापस लौटे तो घर के अंंदर दरवाजा खुला हुआ था और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन
हरिवंश विहार कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस शहर में आगरा रोड स्थित हरिबंश विहार कॉलोनी में एक मकान से बदमाश सोने, चांदी के जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
हरिबंश विहार कॉलोनी में पीयूष कुमार गौतम रहते हैं। वह 31 मार्च को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। दो मार्च को रात्रि 08 बजे जब वह अपने घर पर वापस लौटे तो घर के अंंदर दरवाजा खुला हुआ था और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन
बदमाश घर में से सोने का पैंडल, छह अंगूठी, कान के छाले,पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने इस मामले की तहरीर कोतवाली सदर में दी है।