{"_id":"64a472d566d73e17500092d5","slug":"mendu-no-hearing-on-the-election-petition-against-the-speaker-hathras-news-c-56-1-sali1016-1782-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेंडू नंप. अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन याचिका पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेंडू नंप. अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन याचिका पर हुई सुनवाई
Wed, 05 Jul 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित मेंडू नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा के निर्वाचन के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल हुई थी। याचिका में मतगणना में हेराफेरी करने, मृत व्यक्तियों और जेल में बंद व्यक्तियों के वोट डलवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में न्यायालय में चार जुलाई को सुनवाई हुई। इस मामले में सचेंद्र कुशवाहा हाजिर हो गए हैं। न्यायालय ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर तामील पर्याप्त मान ली है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।
उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मीनू गुप्ता ने जनपद न्यायालय के न्यायालय में निर्वाचन याचिका दाखिल की है। उन्होंने याचिका में कहा है कि स्थानीय प्रशासन उन्हें अध्यक्ष पद के निर्वाचन में भाग लेने से हतोत्साहित कर रहा था। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन में भाग लेने के लिए किए गए उनके आवेदन को वापस कराने का दबाव बना रहा था। प्रचार-प्रसार करने में भी बाधा पहुंचा रहा था, फिर भी उन्होंने निर्भय होकर निर्वाचन में भाग लिया।
मतदान के दिन याची को भरपूर जन समर्थन और वोट मिले। मीनू गुप्ता का आरोप है कि मतदान में मृत व्यक्तियों के वोट भी डलवाए गए। उन्होंने याचिका में कहा है कि यदि ईमानदारी से निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई होती तो उनका निर्वाचित होना तय था। याचिका में उन्होंने निर्वाचन नामावली का भौतिक सत्यापन कराकर पुनः मतगणना कराए जाने की मांग की है। मीनू गुप्ता के अधिवक्ता यज्ञदत्त गौतम ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा इस मामले में हाजिर हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पर तामील पर्याप्त मान ली गई है। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 20 की तिथि जुलाई नियत की है।