फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman's dead body found hanging

Hathras News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 13 Sep 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 13 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
कोतवाली क्षेत्र के गांव पोपपुर में मंगलवार को एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




गांव पोपपुर निवासी अंकित की 20 वर्षीय पत्नी पूनम का शव मंगलवार को घर में फंदे पर झूलता मिला। गांव में खलबली मच गई। मौके पर भीड़ जुट गई। अंकित की शादी दो वर्ष पूर्व बरेली जिले के जलालपुर निवासी चोब सिंह की पुत्री पूनम के साथ हुई थी।
विज्ञापन




अंकित मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। शादी के बाद पूनम ने एक बच्चे को भी जन्म दिया, लेकिन यह बच्चा मृत पैदा हुआ। परिजनों ने बताया कि तब से पूनम तनाव में रहने लगी और काफी दुखी थी। पूनम वैसे अंकित की रिश्तेदार भी लगती थी। इसी तनाव के चलते उसने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। पूनम के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed