{"_id":"69e2966a5280c539a00cee71","slug":"markets-decked-out-for-akshaya-tritiya-shoppers-flock-in-hathras-news-c-56-1-hts1003-147307-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अक्षय तृतीया के लिए सजे बाजार, उमड़ रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अक्षय तृतीया के लिए सजे बाजार, उमड़ रहे खरीदार
Sat, 18 Apr 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी करती महिला। संवाद
- फोटो : Samvad
अक्षय तृतीया के साथ ही सहालग की शुरुआत होने जा रही है। 19 अप्रैल से बैंड-बाजों की गूंज सुनाई देने लगेगी। त्योहार को भुनाने के लिए शहर के बाजार भी पूरी तरह सज गए हैं। कपड़ा, सराफा, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और किराना की दुकानों पर इन-दिनों ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है।
दूल्हा-दुल्हन के परिधानों की दुकानों पर खास रौनक है। डिजाइनर लहंगे, शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और पारंपरिक परिधानों की जमकर खरीदारी हो रही है। सराफा बाजार में भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के दाम ऊंचे होने के बावजूद लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में भी बहार नजर आ रही है। शादी के लिए नए घरों की सजावट को लेकर बेड, सोफा, अलमारी, फ्रिज, टीवी और अन्य घरेलू सामानों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा टेंट, कैटरिंग, हलवाई, डीजे और बैंड वालों की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। बाजार में मिठाई और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। लोग रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए उपहार खरीदने में जुटे हैं।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर और मेकअप आर्टिस्ट भी इन दिनों पूरी तरह व्यस्त हैं। इनके यहां दुल्हन और उनके परिजनों की बुकिंग पहले से हो चुकी है। कुल मिलाकर अक्षय तृतीया और शादी के सीजन ने शहर के बाजारों में नई जान फूंक दी है और आने वाले दिनों में यह रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।
महंगाई का भी असर
इस बार शादी के सीजन में महंगाई का असर भी साफ नजर आ रहा है। सोने-चांदी के साथ ही कपड़े, सजावट और खानपान के सामानों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद शादी की खरीदारी में कोई कमी नहीं दिख रही है। लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।