फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   main accused in murder of DM driver daughter arrested in a police encounter

डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गुलशन के दोनों पैरों में लगी गोली

Thu, 26 Jun 2025 09:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 09:58 PM IST
सार

14 जून को हाथरस डीएम के ड्राइवर राकेश कुमार शर्मा ने थाना हाथरस गेट पर तहरीर दी कि उनकी पत्नी अपनी पुत्री कल्पिता शर्मा के साथ सासनी बाजार से वापस घर आ रही थी। रास्ते में तहसील सदर के सामने बुलट मोटरसाईकिल सवार ने कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
main accused in murder of DM driver daughter arrested in a police encounter
पुलिस मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : पुलिस

विस्तार

एसओजी व थाना हाथरस गेट पुलिस ने तहसील सदर के सामने डीएम के ड्राइवर की बेटी की गोली मारकर हत्या में वांछित एक लाख के इनामी मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनामी आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का के दोनो पैरों में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में आरक्षी प्रिंस कुमार घायल हुए हैं।

विज्ञापन


14 जून को हाथरस डीएम के ड्राइवर  राकेश कुमार शर्मा ने थाना हाथरस गेट पर तहरीर दी कि उनकी पत्नी अपनी पुत्री कल्पिता शर्मा के साथ सासनी बाजार से वापस घर आ रही थीं, तभी रास्ते में तहसील सदर के सामने बुलट मोटरसाईकिल सवार अभियुक्तगण ने कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए एसओजी एवं सर्विलांस टीम सहित पांच टीमों को लगाया गया। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। 15 जून को  एक अभियुक्त नवीन पुत्र सुजान सिंह को दयानतपुर नहर पुल से बाईपास की ओर से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभिषेक पुत्र सूरजपाल व  भारत पुत्र सुरेशचन्द्र के नाम सामने आए। 20 जून को थाना हाथरस गेट पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में अभिषेक व  भारत को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने एक लाख रुपये  का इनाम घोषित किया गया। आज 26 जून को एसओजी व थाना हाथरस ने इनामी मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का को नयाबास अहबरनपुर रोड की तरफ हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त गुलशन उर्फ लुक्काके दोनो पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त गुलशन उर्फ लुक्का के कब्जे से जो रिवॉल्वर बरामद हुई है, वह अभियुक्त ने वर्ष 2023 में मृतका के पिता राकेश कुमार शर्मा के घर से चोरी की थी। 

गिरफ्तार अभियुक्त
गुलशन भारद्वाज उर्फ लुक्का पुत्र  ऋषि शर्मा निवासी सादाबाद पब्लिक स्कूल वाली सलेमपुर रोड थाना सादाबाद जनपद हाथरस 

बरामदगी

  • 1 लाइसेंसी रिवाल्वर (चोरी की हुई) 
  • 3 खोखा कारतूस 
  • एक मोटरसाईकिल टीवीएस स्पोर्ट सफेद रंग (बिना नम्बर प्लेट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed