{"_id":"6a8615505443a85c6a0feb99","slug":"lineman-falls-to-death-from-pole-after-being-struck-by-back-feed-current-while-repairing-a-fault-hathras-news-c-56-1-hts1004-153011-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फॉल्ट ठीक करते समय पीछे आया करंट, पोल से नीचे आ गिरा लाइनमैन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फॉल्ट ठीक करते समय पीछे आया करंट, पोल से नीचे आ गिरा लाइनमैन, मौत
Thu, 20 Aug 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
जयवीर सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
रात में घरवालों को बताया गया कि जयवीर सिंह बिजली के पोल से गिरकर घायल हो गए हैं। पत्नी और दो बच्चों को यह नहीं बताया गया कि हादसा कितना गंभीर है। 11 साल की बेटी और आठ साल का बेटा पिता के अस्पताल से लौटने का इंतजार करते रहे। लेकिन सुबह उन्हें जो खबर मिली, उससे परिवार में कोहराम मच गया। जिस पिता के घायल होने की बात बताकर रात गुजारी थी, उनकी मौत हो चुकी थी।कांशीराम टाउनशिप के ब्लॉक 75 में मंगलवार रात करीब 10 बजे बिजली का फॉल्ट ठीक करने पहुंचे 40 वर्षीय जयवीर सिंह की पोल से गिरकर मौत हो गई। वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर (ऐहन) के रहने वाले थे और कांशीराम टाउनशिप फीडर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात थे।
फॉल्ट ठीक करते समय आया बैक करंट
जयवीर के साथी लाइनमैन रवि कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे एक फेज न आने की सूचना मिली थी। जयवीर ने अपने फोन से फीडर पर शटडाउन लिया और दोनों फॉल्ट ठीक करने के लिए ब्लॉक 75 पहुंचे। जयवीर दस्ताने लेकर सीढ़ी से पोल पर चढ़ गए। रवि नीचे सीढ़ी पकड़े खड़े थे और टॉर्च से रोशनी कर रहे थे। रवि के मुताबिक, तार जोड़ते समय अचानक बैक करंट आ गया। झटका लगने से जयवीर का संतुलन बिगड़ा और वह पोल से टकराते हुए सिर के बल जमीन पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों की मदद से जयवीर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे जयवीर
जयवीर के चचेरे भाई भुवनेश ने बताया कि वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी के अलावा 11 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। काफी समय से रात की ड्यूटी कर रहे थे। मंगलवार रात भी रोज की तरह फॉल्ट ठीक करने निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौट सके। हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। परिवार में मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
संविदा पर कर रहे थे काम
जयवीर कांशीराम टाउनशिप फीडर पर संविदा लाइनमैन थे। रात में फॉल्ट आने पर उन्हें मौके पर जाकर लाइन ठीक करनी होती थी। मंगलवार रात भी इसी तरह सूचना मिलने पर वह साथी कर्मचारी के साथ पहुंचे थे।
पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि बिजली के पोल से गिरकर युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।