फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Less fertilizer sent to committees, a fight broke out

Hathras News: समितियों पर भेजी जरूरत से कम खाद, हुई मारामारी

Sat, 14 Oct 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 14 Oct 2023 01:05 AM IST
सार

पिछले वर्ष डीएपी खाद समय से नहीं मिलने पर किसानों ने कई दिनों तक सहकारी समितियों पर हंगामा किया था। कई समितियों पर किसानों के बीच मारपीट हो गई थी। समिति पर तोड़फोड़ भी की गई थी। यदि इस बार भी समय से खाद उपलब्ध नहीं हो सकी तो पिछले वर्ष जैसे हालात फिर पैदा हो सकते हैं।

विज्ञापन
Less fertilizer sent to committees, a fight broke out
आत्मनिर्भर साधन समिति में खाद आने पर लगी किसानों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस की 10 आत्मनिर्भर सहकारी समितियों में से केवल आत्म निर्भर सहकारी समिति धाधऊ एवं राजनगर पर बृहस्पतिवार की देर रात 360-360 बोरे खाद भेजी गई। शुक्रवार की सुबह से ही दोनों समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की कतारें लग गईं। किसानों का कहना है कि गेहूं एवं आलू की खेती के क्षेत्रफल काे देखते हुए यह खाद जरूरत से काफी कम है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष डीएपी खाद समय से नहीं मिलने पर किसानों ने कई दिनों तक सहकारी समितियों पर हंगामा किया था। कई समितियों पर किसानों के बीच मारपीट हो गई थी। समिति पर तोड़फोड़ भी की गई थी। यदि इस बार भी समय से खाद उपलब्ध नहीं हो सकी तो पिछले वर्ष जैसे हालात फिर पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन


इधर, आत्मनिर्भर साधन सहकारी समिति सहपऊ पूर्वी एवं कोंकना खुर्द पर भी शुक्रवार की शाम को 360 खाद के बोरों से लदी गाड़ी पहुंच गई है। सहपऊ पूर्वी के समिति सचिव बृजकिशोर शर्मा का कहना है कि इस बार किसान को खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed