फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laddu Gopal... I don't want a small one anymore; now I want a big, chubby one.

Hathras News: लड्डू गोपाल.. छोटू नहीं अब चाहिए बड़े और मोटू

Sun, 30 Aug 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 30 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal... I don't want a small one anymore; now I want a big, chubby one.
शहर में एक दुकान पर सजे 25 किलो वजन तक के लड्डू गोपाल। संवाद - फोटो : Samvad
लड्डू गोपाल का जिक्र होते ही भगवान की छोटी सी मूर्ति जेहन में घूमने लगती है लेकिन अब लोगों को छोटे नहीं बल्कि बड़े और मोटे (वजनदार) लड्डू गोपाल चाहिए। बाजार ने भी लोगों की इस चाह को पूरा किया है। पांच से 25 किलोग्राम वजन वाली लड्डू गोपाल की मूर्तियां 1200-1500 रुपये प्रति किलो दाम पर बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पीतल की यह मूर्तियां वृंदावन और मुरादाबाद में करीगरों की ओर से तैयार हुई हैं। लड्डू गोपाल की मूर्ति की फिनिशिंग, नक्काशी और डिजाइन के आधार पर उनकी अंतिम कीमतें तय की जा रही हैं। व्यापारी सोनू गुप्ता ने बताया कि इस बार लोगों में बड़े आकार वाले लड्डू गोपाल को घर ले जाने की चाह अधिक है।
विज्ञापन

पांच, 11 और 25 किलोग्राम तक के लड्डू गोपाल मुरादाबाद और वृंदावन से मंगवाए गए हैं। इनकी चमक और बारीक नक्काशी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। व्यापारी बंटी अग्रवाल बताते हैं कि छोटे साइज के लड्डू गोपाल की नियमित मांग रहती है, लेकिन इस बार तमाम भक्त विशेष ऑर्डर देकर 15 से 20 किलोग्राम वजन तक के लड्डू गोपाल की मूर्ति खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष डिजाइन पर अलग दाम
दुकानदारों के अनुसार विशेष डिजाइन वाली मूर्तियों के दाम कुछ अलग हैं। लड्डू गोपाल की मूर्ति में आंखों सहित अन्य प्रकार के रंगों के उपयोग में करीब 1200 रुपये का अलग का खर्च आ रहा है। मूर्तियों के साथ पोशाक, झूला, मुकुट, बांसुरी और शृंगार सामग्री की खरीदारी भी खूब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed