फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Laborer dies after being beaten

Hathras: मजदूरी मांगने पर बुरी तरह पीटे जाने के बाद मजदूर की मौत, ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट हुई दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 09:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 09:04 PM IST
सार

विजय का ठेकेदार से रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ठेकेदार ने रुपये देने का आश्वासन दे दिया और विजय दोबारा काम पर चला गया। उसी दिन ठेकेदार ने अपने भाई हरिओम व लवकुश के साथ मिलकर विजय को पीटा।

विज्ञापन
Laborer dies after being beaten
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरी तरह से पीटे जाने के बाद इलाज के दौरान मजदूर की मौत के मामले में ठेकेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि युवक मजदूरी के रुपये मांगने गया था, इसी दौरान ठेकेदार ने अपने भाई और एक साथी के साथ मिलकर उसको पीटा। घायल अवस्था में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के गांव बिरासत निवासी मोहित कुमार ने 16 अक्तूबर रात इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहित ने बताया कि उनका भाई विजय कुमार (28) ठेकेदार जगमोहन निवासी नया नगला के साथ काम करता था। 14 दिन पहले विजय का ठेकेदार से रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ठेकेदार ने रुपये देने का आश्वासन दे दिया और विजय दोबारा काम पर चला गया। 12 अक्तूबर को विजय काम पर गया। मोहित का आरोप है कि उसी दिन ठेकेदार जगमोहन ने अपने भाई हरिओम व लवकुश के साथ मिलकर विजय को पीटा। शाम सात बजे मथुरा-बरेली मार्ग पर गांव बिसरात के पास छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 16 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया। मोहित ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को शिकायत की। एसएचओ अरविंद राठी ने बताया कि तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed