फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Legislative Council Elections: Special casual leave on the 23rd for voting.

विधान परिषद चुनाव : मतदान के लिए 23 को रहेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

Thu, 15 Oct 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Legislative Council Elections: Special casual leave on the 23rd for voting.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान के दिन 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी कार्यालय अध्यक्षों, विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि/रा) प्रशांत तिवारी ने बताया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के चुनावों में बोनाफाइड (पंजीकृत) मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अवकाश की अनुमति दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed