फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   its raining and ice falling, cold increases

बारिश के साथ गिरे ओले, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन

Thu, 30 Jan 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
its raining and ice falling, cold increases
मंगलवार की रात हुई बारिश से खेतों में जमा पानी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जनवरी माह के अंत में एक बार मौसम ने फिर से करवट बदली है। बुधवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलो की बौछार हुई। उसके बाद धूप निकली और सर्द हवाओं से लोगों को निजात मिली। वहीं शहर से देहात तक बिजली लाइनों में फाल्ट हो गए, इस कारण कई घंटे जिले भर में बिजली संकट गहरा गया। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। इसी के साथ ओलों की बौछार हुई । ओलो को देखकर अन्नदाता की धड़कन बढ़ गई, क्योंकि इन दिनों सरसों व आलू दोनों ही फसलों के लिए ओले नुकसानदायक हैं। उसके बाद रोज की तरह सूरज निकला हालांकि सर्द हवाओं का सिलसिला जारी रहा।

सर्द हवा लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही थी। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। स्कूल कॉलेजों को जाने वाले विद्यार्थी भी सर्दी बचने के लिए तमाम प्रयास कर रहे थे। सूर्यास्त के बाद फिर से गलन बढ़ गई और लोग सर्दी से बचने के लिए हीटर ब्लोअर अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। वहीं बारिश के चलते शहर की ओदपुरा गिजरोली, कांशीराम टाउनशिप, नगला रति, महो हसायन आदि सब स्टेशनों से निकलने लाइन में ब्रेक डाउन हो गए। इस कारण शहर से देहात तक कई घंटे बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। कल कारखानों की मशीनें थमी रहीं। दोपहर को बिजली आने के बाद लोग तेजी से अपने कामों को निपटाने में जुट गए और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed