फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Inter result release admission process not started in graduation

Hathras News: इंटर का परिणाम आया, स्नातक में नहीं शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, विवि में चल रही परीक्षा

Sun, 30 Apr 2023 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:08 PM IST
सार

इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी अब स्नातक में प्रवेश लेना चाहते हैं। यह विद्यार्थी महाविद्यालयों के आसपास कंप्यूटर की दुकानों पर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की है।

विज्ञापन
Inter result release admission process not started in graduation
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। स्नातक में अभी प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसकी वजह राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ में अभी परीक्षाएं जारी होना है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। जिले में इंटरमीडिएट में कुल 13,584 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं अन्य बोर्डों का भी परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी अब स्नातक में प्रवेश लेना चाहते हैं। यह विद्यार्थी महाविद्यालयों के आसपास कंप्यूटर की दुकानों पर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके बावजूद राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की है। विश्वविद्यालय ने अभी तक प्रवेश से संबंधित विज्ञप्ति तक जारी नहीं की है। विश्वविद्यालय अभी विभिन्न संकायों की परीक्षा में ही उलझा है। प्रवेश प्रक्रिया में देरी का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ेगा। इस संबंध में पीसी बागला कॉलेज के प्रधानाचार्य महावीर सिंह छोंकर का कहना है कि फिलहाल कालेज में विवि की परीक्षाएं चल रही हैं। विवि से निर्देश मिलने पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed