फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   India independence will be celebrated with pomp

Hathras News: धूमधाम से मनाया जाएगा देश की अजादी का जश्न, घरों व प्रतिष्ठानों पर लगाए गए तिरंगे

Mon, 14 Aug 2023 08:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 08:30 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को तैयारियों का दौर चला। बाजारों  में पूरे दिन खरीददारी तेज रही। तिरंगों के साथ ही स्वतंत्रता दिवस से सम्बंधित तमाम प्रकार की वस्तुओं की खरीद में स्कूली बच्चे, अभिभावक व शिक्षक आदि जुटे रहे। हर घर तिरंगा को लेकर शहर के तमाम प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए।

विज्ञापन
India independence will be celebrated with pomp
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जगमगाता घण्टा घर - फोटो : संवाद

विस्तार

15 अगस्त पर हाथरस जिले भर में आजादी का जश्र पूरे जोर शोर से मनाया जाएगा। देश के साथ ही पूरा जनपद स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भक्ति में सरोबोर रहेगा। इसे लेकर सोमवार को पूरे दिन तैयारियों का दौर चलता रहा। स्कूल कालेज के बच्चों, अभिभावकों के साथ ही सरकारी महकमों में भी तैयारी की जाती रहीं। शाम के समय तमाम सरकारी व सार्वजनिक इमारतें रंग बिरंगी रौशनी में सराबोर दिखी। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को तैयारियों का दौर चला। बाजारों  में पूरे दिन खरीददारी तेज रही। तिरंगों के साथ ही स्वतंत्रता दिवस से सम्बंधित तमाम प्रकार की वस्तुओं की खरीद में स्कूली बच्चे, अभिभावक व शिक्षक आदि जुटे रहे। हर घर तिरंगा को लेकर शहर के तमाम प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए। आजादी के अमृत महोत्सव समापन के कारण इस साल का स्वतंत्रता दिवस कुछ अलग दिखाई दे रहा है। आज पूरी भव्यता के साथ आजादी का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन


तिरंगी लाइटों से सजे सावर्जनिक स्थल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी तिराहा का स्वच्छता चौक, डीआरबी तिराहे का शहीद भगत सिंह पार्क, घंटाघर चौक आदि को तिरंगा लाइटों से सजाया गया है। वहीं जनपद के कई सरकारी भवनों को भी रंग बिरंगी रौशनियों से जगमगाया गया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी अपने कार्यालयों आदि को पूरे उत्साह के साथ सजाया है। पीडब्ल्यूडी का अतिथि गृह, स्टेट जीएसटी कार्यालय, मण्डी समिति, पुलिस लाइन, कलक्टे्रट, विकास भवन सहित तमाम सरकारी भवन भी रंग बिरंगी रौशनियों में नहला दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed