फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In PM Awas Yojana, the convict in the recovery complaint should be sent to jail

पीएम आवास योजना में वसूली की शिकायत में दोषी पाने वाले को भेजा जाए जेल

Sun, 20 Oct 2019 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
In PM Awas Yojana, the convict in the recovery complaint should be sent to jail
वसूली की शिकायत में दोषी मिलने वाले को भेजें जेल
विज्ञापन

डीएम ने 31 अक्तूबर तक पीएम आवास योजना में जीओ टैगिंग का काम पूरा करने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत जिले में बनाए जा रहे आवासों की जीओ टैगिंग और भुगतान की प्रगति की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने समीक्षा की। डीएम ने 31 अक्तूबर तक जीओ टैगिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि योजना पूर्ण रूप से निशुल्क है। यदि कोई पैसा मांगता पाया जाता है तो उस जेल भिजवाया जाएगा।
पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने बताया कि जिले में 11,267 आवास स्वीकृत हुए थे। प्राप्त आवेदन में 5,132 अपात्र पाए गए थे, जिसमें से 3,267 को प्रथम किश्त का भुगतान किया गया। 1,555 आवेदकों को द्वितीय किश्त का भुगतान और 316 को तृतीय किश्त का भुगतान कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 19-20 में 6,197 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 4,845 आवासों की जीओ टैगिंग हो चुकी है। 1,300 आवासों की जीओ टैगिंग किया जाना शेष है।
विज्ञापन

डीएम ने पीओ डूडा को निर्देश दिए कि जो आवास पूर्ण हो चुके हैं, उनकी जीओ टैगिंग कर तृतीय किश्त जारी कर दी जाए। यदि कंपनियों द्वारा समय से काम पूरा नहीं किया गया है तो उनको ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेंडू और पुरदिलनगर में अटैचमेंट, जीओ टैगिंग और भुगतान के संबंध में अवैध रूप से पैसा लिए जाने की शिकायतें मिली हैं। यदि जांच में शिकायतें सही मिलीं तो संबंधित को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पीओ डूडा को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि आवासों के निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने पीओ डूडा को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट शाम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed