फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ilu massacre: New Kotwal surrounded, demanding arrest of nominees

इलू हत्याकांड: नए कोतवाल को घेरा, नामजदों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 21 Sep 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ilu massacre: New Kotwal surrounded, demanding arrest of nominees
इलू हत्याकांड: नए कोतवाल को घेरा, नामजदों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

कोतवाली पर शुक्रवार को फिर काफी संख्या में पहुंच गए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। इलू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को फिर इलू के परिजनों और अन्य लोगों ने कोतवाली को घेर लिया और नए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कुर्की की कार्रवाई किए जाने की मांग की।
परिजनों ने कहा कि इलू की हत्या को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस कर सकी है। शेष तीन नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कड़े प्रयास करे, तब ही इनकी गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाया कि उन्होने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, अब जल्द ही नामजदों की गिरफ्तारी की जाएगी। वह नामजदों की तलाश में पूरी मुस्तैदी के साथ जुट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलू के घर पर पहुंचे कोतवाल, घटना स्थल का किया मुआयना
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार इलू हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुट गए हैं। शुक्रवार को उन्होने इलू के घर जाकर इलू के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और घटना स्थल का भी मौका मुआयना किया। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed