{"_id":"6345bddda05b1e551073ff63","slug":"if-farmers-commission-is-not-formed-then-there-will-be-agitation-bhanu-pratap-sadabad-news-ali3024280198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आयोग का गठन नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : भानु प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आयोग का गठन नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : भानु प्रताप
विज्ञापन
पवन ठाकुर ने बीएस फार्म हाउस पर फूल माला व चांदी का मुकुट पहनाकर किया राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भान
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
आगरा रोड स्थित बीएस फॉर्म हाउस में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए किसान आयोग के गठन की मांग की। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि अगर किसान आयोग का गठन नहीं हुआ तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी कुछ मांगे हैं जिन्हें लेकर हम भाग दौड़ करते हैं। संगठन को प्रत्येक गांव तक ले जाना है। सरकार आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अगर किसान आयोग का गठन नहीं करती है तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन के लिए भी तैयार है। किसान आयोग में कोई भी राजनेता शामिल नहीं होगा। किसान आयोग पूर्णता किसानों का होगा। इसका संचालन भी किसान करेंगे।
डॉ. रिहान फारुख राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, ठाकुर रमेश बाबू चौहान, बच्चू सिंह चौहान, ठाकुर मनोज सिकरवार, रमेश ठाकुर, महाराज सिंह, पवन कुमार, कपूरचंद आदि ने भी पंचायत में किसानों की समस्याओं पर एकजुटता बनाने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पवन ठाकुर को संगठन में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम संयोजक पवन ठाकुर का अतिथियों ने स्वागत किया।