फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   humanity is best policy

मानव धर्म सत्य है, मानव को मानव से प्रेम करना चाहिए

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
humanity is best policy
सत्सगं को लेकर उमड़ी भीड़। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित गांव बढ़ार में मानव मंगल मिलन सद्भावना समारोह के तहत सत्संग का आयोजन हुआ। हालांकि सत्संग में साकार विश्वहरि भोलेबाबा तो नहीं आए, लेकिन उनके भक्त हजारों की संख्या में पहुंच गए। लिहाजा, हाथरस रोड पर सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसकर लोग बेहाल और परेशान हो गए। जाम खुलवाने में पुलिस को भी काफी पसीना बहाना पड़ा।

सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चले सत्संग में सत्यवीर सिंह व्यास, अमृतलाल, छोटेलाल और मानिकचंद्र सागर ने कहा कि मानव धर्म सत्य है। मानव को मानव से प्रेम करना चाहिए। गले लगाना चाहिए। यही मानवधर्म है। मनुष्य को धर्म कर्म से कभी भटकना नहीं चाहिए। आना जाना तो लगा रहता है,जिसका निर्माण हुआ है, उसे तो ध्वस्त होना ही है। सुख दुख तो कर्म से मिलते हैं, क्यों कि संसार कर्म प्रधान है। इसलिए कर्म की मार से कोई नहीं बच सकता। मानव का जीवन बड़ा ही अमूल्य है। मानव को हमेशा मांस मदिरा से दूर रहना चाहिए। जीवों के प्रति दया का भाव रखकर भाई चारे से रहना चाहिए। सत्संग में बाबा के अनुयायियों ने संगीतमय भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सत्संग में आसपास के जिलों के अलावा सीतापुर, लखीमपुर खीरी, राय बरेली, इलाहाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, पलवल आदि कई जिलों से भी भक्तों ने सहभागिता की। सत्संग के समापन के बाद जैसे ही बाबा के हजारों की संख्या में अनुयायी, श्रद्धालु पंडाल से बाहर निकले तो हाथरस रोड पर जाम लग गया। हाथरस रोड पर वाहनों की कई किमी लंबी लाइनें लग गईं। जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। हालात इतने खराब हो गए कि राह चलना भी दूभर हो गया। हालांकि बाबा के अनुयायी जगह जगह यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रयास करते नजर आए। पुलिस प्रशासन भी पूरे दिन जाम को खुलवाने में व्यस्त रहा। पूरे दिन लोग जाम से जूझते हुए नजर आए। सत्संग स्थल के आसपास तीन सौ से अधिक छोड़े बड़े वाहन की भी खड़े रहे। पुलिस द्वारा मुरसान रोड होकर भी रूट डायवर्ट करना पड़ा। ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र ने बताया कि सत्संग 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed