फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Histreesheetar, top-10 criminals name paste on board

थाने पर लगवाएं हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 और सक्रिय अपराधियों के नामों के अलग-अलग बोर्ड

Wed, 18 Nov 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Histreesheetar, top-10 criminals name paste on board
सादाबाद कोतवाली कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण करते एसपी विनीत जयसवाल - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मंगलवार को कोतवाली सादाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। एसपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कोविड हेल्प डेस्क, थाना परिसर, मेस व कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक सादाबाद को आवश्यक निर्देश भी दिए।
एसपी ने थाना कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा शेष अभियोगों के शीघ्र अनावरण के लिए निर्देश दिए। एसपी को थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति संतोषजनक मिली। उनके द्वारा टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि ज्यादातर अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक सादाबाद को नए टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसपी ने त्योहार रजिस्टर और हिस्ट्रीशीटर्स का फ्लाई शीट रजिस्टर का अवलोकन किया।
विज्ञापन

अवलोकन करने पर पाया गया कि इस माह में की गई निगरानी फ्लाईशीट रजिस्टर में अंकित नहीं है, इसे लेकर उन्होंने हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर दिन व रात में चेकिंग कर फ्लाई सीट में दर्ज कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। निर्देश दिए कि हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 और सक्रिय अपराधियों की सूची के अलग-अलग बोर्ड बनवाकर थाने पर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाली में शौचालय का निरीक्षण किया, बेहतर साफ सफाई और थाना परिसर में काफी संख्या में खड़े मुकदमों से संबंधित माल के वाहनों के निस्तारण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सादाबाद को निर्देशित किया। एसपी ने कोतवाल सादाबाद को नियमित रूप से बैंक/एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग करने व एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए स्कूल, कालेज व संस्थानों पर चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने चौकीदारों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, प्रत्येक कर्मी व शिकायतकर्ता की थर्मल स्क्रीनिंग के निर्देश
एसपी विनीत जायसवाल द्वारा कोतवाली सादाबाद पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भी औचक निरीक्षण किया गया। डेस्क पर दो महिला कांस्टेबल द्वारा शिकायत सुनी जा रही थीं। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल से जानकारी कर उनके रजिस्टर का अवलोकन किया तथा ड्यूटीरत महिला कांस्टेबल को निर्देशित किया कि थाने आने वाले प्रत्येक कर्मचारी एवं शिकायतकर्ता की थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांच कर सैनिटाइजर से हाथ सैनिटाइज कराए जाएं।

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सादाबाद को कोविड हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर, मास्क आदि पर्याप्त संख्या में पुलिस लाइन से प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। कोविड 19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पुलिसकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए ड्यूटी करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को महिला संबंधी अपराधों को अत्यंत संवेदनशीलता से लेने के लिए हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed