{"_id":"6693aad5bb257e055d0bd521","slug":"hathras-youth-caught-stealing-in-bilari-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathrs News: चोरी करते हाथरस का युवक बिलारी में पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathrs News: चोरी करते हाथरस का युवक बिलारी में पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा, भेजा जेल
Sun, 14 Jul 2024 04:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:09 PM IST
सार
महिला ने देखा की एक युवक कमरे में रखी अलमारी खोले खड़ा है। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन उसके बच्चे व आसपास के लोग जाग गए। सभी ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
हाथरस का युवक चोरी करते दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी स्थित गांव विजयनगर में 13 जुलाई सुबह 4:30 बजे हाथरस के अमरजीत को ग्रामीणों ने चोरी करते पकड़ लिया। ग्रामीणों में आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बिलारी क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी हरकिशोर ने 13 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 12 जुलाई रात वह बेटे संजीव के साथ घेर में सोया था। वहीं उसकी पत्नी लक्ष्मी, दो बेटी शिवानी व रीना और दो बेटे शिवकुमार व अंकित घर पर सोए थे। 13 जुलाई सुबह करीब 4:30 बजे लक्ष्मी की खटखट की आवाज सुन आंख खुल गई। लक्ष्मी ने देखा की एक युवक कमरे में रखी अलमारी खोले खड़ा है। लक्ष्मी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन हरकिशोर, उसके बच्चे व आसपास के लोग जाग गए। सभी ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसका तमंचा छीन लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने चोर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नोरथा निवासी अमरजीत के रूप में हुई है। हरकिशोर के बेटे संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर ने बताया है कि उसके दो साथी चोरी का कुछ सामान लेकर भाग गए है।
विज्ञापन