फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ahoi Ashtami fast, mothers pray for child long life and prosperity

अहोई अष्टमी: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, दिनभर निर्जला रहकर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Sun, 01 Nov 2026 09:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 01 Nov 2026 09:19 PM IST
सार

महिलाओं ने पूजा स्थल पर अहोई माता का चित्र स्थापित कर रोली, चावल, फूल, धूप-दीप और मिष्ठान आदि से पूजन किया। इसके बाद अहोई माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति तथा संतान की उन्नति की कामना की।

विज्ञापन
Ahoi Ashtami fast, mothers pray for child long life and prosperity
तारों को अर्घ्य देतीं कामिनी, बच्चे का तिलक करती मां - फोटो : स्वयं

विस्तार

संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए माताओं ने दिनभर व्रत रखकर अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजन के बाद तारों को अर्घ्य देकर संतान की खुशहाली और लंबी आयु की कामना की।

विज्ञापन


रविवार को माताओं ने अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा और शाम को विधि-विधान से अहोई माता की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पूजा स्थल पर अहोई माता का चित्र स्थापित कर रोली, चावल, फूल, धूप-दीप और मिष्ठान आदि से पूजन किया। 
विज्ञापन


इसके बाद अहोई माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति तथा संतान की उन्नति की कामना की। शाम होते ही महिलाओं ने पूजा की तैयारियां पूरी कीं और शुभ मुहूर्त में अहोई माता का पूजन किया। तारों के दिखाई देने पर उन्हें अर्घ्य अर्पित किया और संतान की दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। इसके बाद तारों को देखकर व्रत का पारण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed