{"_id":"60ad37fc8ebc3e384c6a955f","slug":"hathras-woman-dies-under-suspicious-circumstances-hathras-news-ali263911012","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव खजूरिया में एक महिला की संदिग्ध हालात में मायके में मौत हो गई। मुरसान पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कृष्णा (24 वर्ष) पुत्री श्रीनिवास निवासी खजूरिया मुरसान की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व में हाथरस रूहेरी के पास हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली जनों व महिला में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके चलते कृष्णा कुछ दिन पहले अपने मायके में आकर रहने लगी।
मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई है। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि महिला का मुकदमा उसके सुसरालीजनों से चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। संवाद