{"_id":"62e578ed9f7914424227db05","slug":"hathras-woman-dies-after-being-hit-by-train-hathras-news-ali297168736","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 31 Jul 2022 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:49 AM IST
सार
ग्रामीणों के अनुसार संगीता की तबियत खराब होने पर वह सासनी से दवा लेकर वापस लौट रही थी। खंडेलवाल चौकी के नीचे होकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी कि तभी हाथरस की ओर से आ रहे एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
सासनी रेलवे स्टेशन के निकट पुलिस चौकी खंडेलवाल क्षेत्र में एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खंडेलवाल चौकी के निकट रेलवे लाइन पार कर रही एक महिला की एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त जलालपुर निवासी संगीता देवी (25) पत्नी योगेश उर्फ योगेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार संगीता की तबियत खराब होने पर वह सासनी से दवा लेकर वापस लौट रही थी। खंडेलवाल चौकी के नीचे होकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी कि तभी हाथरस की ओर से आ रहे एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन