{"_id":"62fbd208d94e864946581178","slug":"hathras-whole-family-sick-after-drinking-tea-made-from-sick-goat-s-milk-hathras-news-ali298259860","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बीमार बकरी के दूध से बनी चाय पीने से पूरे परिवार की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बीमार बकरी के दूध से बनी चाय पीने से पूरे परिवार की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
Tue, 16 Aug 2022 10:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:51 PM IST
सार
घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिथरौली की है। बताया जा रहा है कि बीमार बकरी के दूध से बनी चाय पीने से पूरा परिवार बीमार हो गया। पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिथरौली में बकरी के दूध से बनी चाय पीने से पूरा परिवार बीमार हो गया। पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार मिलने पर इन सभी को स्वास्थ्य लाभ हुआ।
विज्ञापन
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिथरौली निवासी राजुद्दीन पुत्र रियाज अहमद बताया कि उसकी बकरी कई दिन से बीमार चल रही है। उसी बीमार बकरी का दूध निकाला और उससे चाय बनाकर अपनी पत्नी मुस्कान, बेटी शिवानी, बेटा सोहिल को पिला दी और खुद भी उस चाय को पिलाया। चाय पीने के कुछ ही देर बाद एक-एक करके सभी की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
सभी को पेट में दर्द होना शुरू हो गया। पूरा परिवार रोने-बिलखने लगा तो गांव के लोग आ गए। पूरे परिवार को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार जारी है। डॉ. रमेश बाबू ने बताया कि बकरी के थन में घाव होना बताया गया है। उसी बकरी के दूध से बनी चाय पीने के बाद बीमार होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन