फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: When the arrivals decreased, the prices of vegetables started touching the sky

हाथरस : आवक घटी तो सब्जियों के दाम छूने लगे आसमान

Fri, 30 Sep 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सब्जियों की आवक कम हो गई है।इन-दिनों जिले की सब्जियों की आवक कम हो रही है।

विज्ञापन
Hathras: When the arrivals decreased, the prices of vegetables started touching the sky
एक दुकान पर बिक्री के लिए रखीं सब्जियां। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सब्जियों की आवक कम हो गई है। इस कारण सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खास बात यह है कि सब्जी की खुशबू महकाने वाले धनिया व मैथी के दाम सेब से अधिक हो गए हैं। इस कारण लोगों को सब्जी खरीदने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।
उल्लेखनीय है कि सर्दियों की सब्जी की बाजार में आवक शुरू हो गई है। इन-दिनों जिले की सब्जियों की आवक कम हो रही है। इस कारण आगरा व अन्य जिलों से सब्जी आ रही है। वह भी पर्याप्त मात्रा में नही आ रही है। इस कारण सब्जियों के दाम अधिक हैं।
विज्ञापन

यह हैं सब्जियों के प्रति किलो भाव
टमाटर 50, शिमला मिर्च 160, मैथी 120, तोरई 80, बैंगन 40, गोभी 60, पत्ता गोभी 60, अरदक 80, भिंडी 50, अरबी 40, नीबू 80, प्याज 30, मिर्च 80, लहसुन 100, मूली 30, धनिया 200, करेला 80, वन करेला 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं सेब वर्तमान में 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सर्दियों के सीजन की सब्जियां बाहर से आ रही हैं। इस कारण दाम अधिक हैं। सब्जी महंगी होने के चलते बचत भी कम हो रही है। दिवाली से पहले स्थानीय सब्जी आने से ही कुछ दाम कम होंगे।
-रोहित, दुकानदार
इन-दिनों हरी सब्जियां के दाम आसमान पर हैं। सब्जी महंगी होने के चलते खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है। महंगी होने के कारण कम सब्जी से काम चला रहे हैं। धनिया 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

-श्यामबाबू भारद्वाज, ग्राहक
एक तरफ इन-दिनों मौसम के हिसाब से सब्जियों में स्वाद नहीं है। उसके बाद भी अधिकांश सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। खरीदने में अधिक जेब ढीली हो रही है। एक किलो की जगह आधा किलो से काम चला रहे हैं।
-अनूप कुमार वार्ष्णेय, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed