फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two members of inter-state vehicle thief gang arrested

हाथरस: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2020 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two members of inter-state vehicle thief gang arrested
हाथरस: कोतवाली सदर में बाइक चोरी का खुलासा करते सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर और लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की बाइक, लूटे हुए कुछ रुपये आदि सामान भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर व अपर पुलिस अधीक्षक निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र के नेतृत्व में एसआई प्रदीप कुमार, संजीव कुमार और अंकित कुमार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त पर थे। इस बीच पॉलीटेक्निक के सामने से दो व्यक्तियों को एक चोरी की मोटर साइकिल पल्सर रंग लाल यूपी 14-बीई0093 व तमंचा 315 बोर व चार कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ये दोनों चोरी की बाइक को बेचने जा रहे थे और किसी घटना के प्रयास में रैकी कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त वीरेंद्र पुत्र कालीचरण निवासी बेसवां थाना इगलास, अलीगढ से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस, राजेश कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी मनिहार गली बेसवां, इगलास जनपद से दो जिंदा कारतूस व दोनों अभियुक्तों से एक बाइक चोरी की बरामद की गई हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तगणों के कब्जे से उनकी निशानदेही पर थाना सहपऊ क्षेत्र में हुई लूटी गई मोटर साइकिल की सीट के कवर के नीचे से लूट के 1040 रुपये भी बरामद किए गए। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 392 व 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई। सीओ सदर रामशब्द यादव ने बताया कि ये शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी हैं। यह बाइक चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed