{"_id":"60f9bda28ebc3e737110272c","slug":"hathras-truck-overturned-due-to-potholes-in-the-road-three-car-riders-left-sikandhra-rahu-news-ali2687762143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सड़क में गड्ढों की वजह से पलटा ट्रक, कार सवार तीन लोग बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सड़क में गड्ढों की वजह से पलटा ट्रक, कार सवार तीन लोग बचे
विज्ञापन
हाथरस : कार के ऊपर गड्ढों की वजह से पलटा ट्रक।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
लोक निर्माण निर्माण नगर के मध्य से गुजरने वाले जीटी रोड को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। विभाग को साफ पता है कि बारिश की वजह से सड़क में हुए छोटे गड्ढे देखते ही देखते बड़े हो जाएंगे, लेकिन विभाग ने उन गड्ढों को भरवाने की जहमत नहीं उठाई है।
बृहस्पतिवार को एक मीटर चौड़े और दो फीट गहरे गड्ढे से जब ट्रक गुजरा तो वह पलट गया। पास से गुजर रही कार के पीछे जाकर यह ट्रक रुका। अगर यह अगर कार के मध्य में पलटता तो हादसे में कार सवारों की जान जा सकती थी। इसके बाद कई घंटे तक सड़क बाधित रही। पुलिस ने हाइड्रो क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाया। तब कहीं जाकर मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका।
बता दें कि अलीगढ़ मार्ग पर गांव सराय के पास से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ओवरब्रिज का निर्माण किया है। ओवरब्रिज से पहले का एटा मंडी समिति तक का मार्ग लोक निर्माण विभाग के हवाले है। यह मार्ग किसे बनाना है, इस पर अभी असमंजस बना हुआ है। बारिश से पूर्व सड़क में हुए गड्ढों की ढंग से मरम्मत कर दी जाती तो संभवत: बारिश के बाद गड्ढों का आकार इतना न बढ़ता।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह ईदगाह मोड़ के सामने गड्ढों के कारण माल से भरा हुआ ट्रक पास में जा रही कार के पिछले हिस्से पर पलट गया। कार में बैठे लोगों ने जैसे ही ट्रक के पलटने की तेज आवाज सुनी, वैसे ही तीन सवार कार से उतरकर भागे। कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। काफी देर तक कार में सवार तीनों लोग बदहवास रहे। इसके बाद जीटी रोड के एक तरफ जाम लग गया। कोतवाली पुलिस ने सड़क के ज्यादा क्षतिग्रस्त हिस्से की तरफ बैरियर लगाकर वाहनों को निकलवाया। विभाग ने खानापूरी करते हुए गड्ढों में सूखी रोड़ी कुछ जगह डलवाई। वह भी दो घंटे बाद फिर तितर-बितर हो गई और गड्ढे फिर दिखने लगे।